ग्यारहवां सर्व समाज सामूहिक कन्या विवाह का समारोह आयोजन

ग्यारहवां सर्व समाज सामूहिक कन्या विवाह का समारोह आयोजन

जालौन अपना शहर उरई,जनपद-जालौन उत्तर प्रदेश में श्रद्धेय सुरेन्द्र मौखरी जी की स्मृति में ग्यारहवां सर्व समाज सामूहिक कन्या विवाह का समारोह किया गया,आयोजन श्री अनूप सिंह यादव ( रिंकू मौखरी ) जिला पंचायत क्षेत्र ऐर,की अगुवाई में सम्पन्न हुआ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि:-मा० श्री धर्मेन्द्र यादव जी ( सांसद आजमगढ़ )की अनुपस्थिति में मा० राजाराम पाल जी( पूर्व सांसद )बतौर मुख्य अतिथि द्वारा श्रद्धेय श्री मुलायम सिंह यादव नेता जी,एवं श्रद्धेय श्री सुरेन्द्र मौखरी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,तमाम विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट माननीयों के अलावा पूर्व सैनिकों को भी आमंत्रित किया गया था कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए माननीयों के अलावा अन्य सभी अतिथियों का नाम लेकर अनाउंसमेंट कर स्वागत किया गया,समारोह में सम्मिलित पूर्व सैनिक साथियों में समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फौजी दशरथ सिंह पाल,के अलावा सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई जालौन जिलाध्यक्ष फौजी राम गोपाल यादव,जिला उपाध्यक्ष फौजी शिव सिंह यादव,जिला कोषाध्यक्ष फौजी राजेंद्र कुमार यादव,उरई तहसील अध्यक्ष फौजी विजय सिंह यादव, कार्यकारिणी सदस्य फौजी शिव पूजन सिंह राजावत एवं अन्य सदस्य गण मौजूद रहे, I




