पाल बघेल विकास महासभा जालौन के तत्वाधान में 14वां सामूहिक कन्या विवाह समारोह सम्मेलन संपन्न

पाल बघेल विकास महासभा जालौन के तत्वाधान में 14वां सामूहिक कन्या विवाह समारोह सम्मेलन संपन्न
कार्यक्रम में शामिल हुए सैनिक समाज सेवा संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य
S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता
जालौन उरई आज दिनांक:-09 मई 2026, दिन शनिवार को पाल बघेल विकास महासभा शाखा जनपद जालौन के तत्वाधान में 14वां सामूहिक कन्या विवाह समारोह सम्मेलन का आयोजन महा कवि कालीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहरिया पुरवा उरई, जनपद-जालौन में बड़ी धूमधाम और सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ, उत्तर प्रदेश व अन्य प्रदेशों से पधारे अतिथि गणों एवं जनपद के पाल

समाज के लोगों ने संयुक्त रूप से बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया,सर्व प्रथम लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके अयोध्या से पधारे श्री श्री 1008 राम शरण दास जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया,अतिथि गणों के सम्मान के साथ ही समारोह में उपस्थित रहे पूर्व सैनिकों का भी सम्मान किया गया,कार्यक्रम का संचालन के साथ ही सभी जनों ने अपने समयानुसार भोजन करते हुए समारोह में भागीदारी बखूबी निभाया और सम्मेलन की शोभा बढ़ाई,इस अवसर पर गणमान्य लोगों व समाज के लोगों तथा वर-वधू पक्ष से आये लोगों के अलावा काफी संख्या में पूर्व सैनिक साथी उपस्थित रहे,अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जालौन जिलाध्यक्ष कैप्टन गंगा राम पाल साहब,समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फौजी दशरथ सिंह पाल,फौजी सुहेल अहमद साहब,एवं सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई जालौन,जिलाध्यक्ष फौजी राम गोपाल यादव व कार्यकारिणी सदस्य फौजी मंगल चरण यादव व अन्य पूर्व सैनिक साथी मौजूद रहे।




