
कारगिल युद्ध में दुश्मनों को धूल चटाने वाले पूर्व सैनिक योद्धा का निधन,
उरई बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि आज दिनांक :19अप्रेल 2026,को सुबह प्रातः 05 :00 बजे,ई एम ई कोर से सेवानिवृत्ति पूर्व सैनिक हवलदार ब्रजकिशोर निरंजन निवासी धनजा,हाल निवास राजेंद्र नगर उरई,जनपद जालौन,का गम्भीर बीमारी के चलते निधन हो गया है, पूर्व सैनिक योद्धा ने कारगिल युद्ध के ऑपरेशन विजय में सक्रिय भूमिका निभाई और मुठभेड़ के दौरान दुश्मनों को धूल चटाई,उनको भी गम्भीर चोटें आई,बाद में चोटों ने कैंसर का रूप धारण कर लिया, लगभग 4-5 वर्ष से वह कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे,जिस कारण बस आज उन्होंने अंतिम सांस ली,जिले के समस्त पूर्व सैनिकों की तरफ से भगवान सर्वेश्वर महादेव जी से प्रार्थना है कि उनकी महान आत्मा को अपनी शरण में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय दुःख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की क्रपा करें!

आज जिले के पूर्व सैनिकों ने उनके निज निवास पर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज के साथ अंतिम सलामी दी,इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद संगठन के जिलाध्यक्ष कैप्टन गंगाराम पाल,महासचिव फौजी राघवेंद्र सिंह सेंगर,सूबे• पुष्कर नाथ पाल,फौजी रविन्द्र कुमार दोहरे,भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक फौजी सुनील कुमार विश्वकर्मा,सहसंयोजक फौजी रविन्द्र सिंह राठौड़,एवं सैनिक समाज सेवा संगठन जालौन जिलाध्यक्ष फौजी राम गोपाल यादव,महासचिव सुरेश चन्द्र चतुर्वेदी सहित काफी संख्या में पूर्व सैनिक साथी उपस्थित रहे !




