दिल्ली NCRफिरोजाबादयूपीरायबरेलीलोकल न्यूज़

सैनिक समाज सेवा संगठन तहसील फिरोजाबाद की मासिक बैठक संपन्न

नए सदस्यों का कैप-पटका पहनाकर सम्मान

सैनिक समाज सेवा संगठन तहसील फिरोजाबाद की मासिक बैठक संपन्न

नए सदस्यों का कैप-पटका पहनाकर सम्मान

कोषाध्यक्ष जी के सुपुत्र के विवाह में वर,वधू पक्ष ने मोतियों की माला से किया स्वागत

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता 

फिरोजाबाद | सैनिक समाज सेवा संगठन तहसील फिरोजाबाद की मासिक बैठक का आयोजन तहसील अध्यक्ष सौदान सिंह यादव एवं तहसील उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई । बैठक में जिला कमेटी के समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। पदाधिकारियों के संबोधन: तहसील अध्यक्ष सौदान सिंह यादव ने कहा कि तहसील स्तर पर हर गांव तक संगठन को पहुंचाना है। सदस्यता अभियान तेज कर हर फौजी परिवार को जोड़ें। तहसील उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने अनुशासन व एकता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं के आपसी तालमेल में है।

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने जिला व तहसील इकाई के बीच बेहतर समन्वय की बात कही और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी तथा कहा कि सैनिकों व उनके परिवारों के हितों के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा। आगरा मंडल अध्यक्ष ने मंडल स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया और सभी से टीम भावना से काम करने की अपील की।

नए सदस्यों का सम्मान : बैठक के दौरान कई नए सदस्यों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सभी नव-आगंतुक सदस्यों को संगठन की कैप व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात जलपान के साथ बैठक का समापन हुआ कोषाध्यक्ष के सुपुत्र के विवाह में शिरकत बैठक के उपरांत संगठन के समस्त पदाधिकारी व सदस्य कोषाध्यक्ष के.के. शर्मा जी के सुपुत्र के शुभ विवाह समारोह में आर.सी. गार्डन, कोटला रोड, फिरोजाबाद पहुंचे। वहाँ वधू पक्ष द्वारा संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मोतियों की माला पहनाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इसके जवाब में संगठन की ओर से वर-वधू को संगठन का प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया गया।

 

इसके पश्चात कोषाध्यक्ष के.के. शर्मा जी ने भी संगठन के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों को मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया। अंत में सभी सदस्य रात्रि भोज में शामिल हुए और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान मौजूद रहे आगरा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष

दलबीर सिंह, प्रमुख महासचिव प्रयाग चन्द्र, संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष धर्म सिंह यादव, शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह, फिरोजाबाद तहसील अध्यक्ष सौदान सिंह, फिरोजाबाद तहसील उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह, सिरसागंज तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह परिहार, जय कुमार, कृष्ण मुरारी, श्रीप्रकाश, सुभाष चन्द्र एवं ऋषिपाल सिंह सहित अन्य सदस्यगणों ने सहभागिता ली थी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!