टाइम्स कंप्यूटर के मेधावियों ने ओ लेवल कोर्स में बढ़ाया संस्था का मान

टाइम्स कंप्यूटर के मेधावियों ने ओ लेवल कोर्स में बढ़ाया संस्था का मान
S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता
सलोंन, रायबरेली। तहसील मुख्यालय के ऊंचाहार मार्ग पर स्थित टाइम्स कंप्यूटर जो कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित निशुल्क ओ लेवल कोर्स में नाईलिट( दोयक) द्वारा ओ लेवल जनवरी 2026 परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें संस्थान के 79 मेधावियों ने प्रथम सेमेस्टर परीक्षा को उत्तीर्ण किया। सभी मेधावी छात्रों ,छात्राओं के सफलता पर संस्थान के प्रबंधक अनीस अहमद और अन्य स्टाफ ने शुभकामनाएं दी, और उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंधक अनीस अहमद ने कहा कि सफलता में मेधावियों की मेहनत का परिणाम है। और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का भी प्रणाम है। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक गण व अन्य स्टाफ मौजूद रहे। प्रबंधक अनीस अहमद ने बताया कि ओ लेवल के फॉर्म जून में भरे जाते हैं यह कोर्स ओबीसी छात्रों के लिए निशुल्क है। संस्था के मेधावी छात्रों में जो चयन हुआ है उसमें अनामिका, आकांक्षा गुप्ता, अन्यया पाल, प्रियांशी मौर्य, रानी, विकास, साक्षी मौर्य, अंशिका, श्वेता साहू, प्रीति पाल, रिया यादव, दीपशिखा यादव, अतुल मौर्य,निदिषा गुप्ता सायरा बानो, तानिया यादव, सुमन यादव, अनमोल गुप्ता, दीपक कुमार, उमा गुप्ता, रिया कमल, मुकेश साहू ज्योति साहू, शीला देवी, मनीष, खुशी मौर्य, साक्षी साहू, रोली ,मुस्कान, मोहम्मद साहिल, विशाल यादव, महिमा साहू, मुस्कान ,सर्वेश, कुमार, शादी मेधावियों ने संस्था व सलोंन का नाम रोशन किया।




