
सैनिक समाज सेवा संगठन की बैठक संपन्न
S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता
आगरा सैनिक समाज सेवा संगठन फिरोजाबाद के पदाधिकारियों को जनपद आगरा की बाह तहसील में फौजी पवन कुमार जी के द्वारा आमंत्रित कर टीचर्स कॉलोनी नियर बिजली घर बाह में दिनांक 19 मार्च 2026 को बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में जनपद फिरोजाबाद एवं जनपद आगरा की बाह तहसील के सदस्यों का आपस में परिचय हुआ और एक दूसरे को पुष्प माला और बाह तहसील के सदस्यों को संगठन की कैप पहनाकर सम्मानित किया गया।
आगरा में संगठन को स्थापित करने पर चर्चा

बैठक जनपद आगरा में सैनिक समाज सेवा संगठन को स्थापित करने पर चर्चा हुई। अनेकों पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें संगठन के उद्देश्य, कार्यक्षेत्र, सदस्यता, और भविष्य की योजनाएं शामिल थीं। सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए।
संगठन की रणनीति

बैठक में संगठन की रणनीति पर भी चर्चा हुई, जिसमें जनपद आगरा के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन की शाखाएं खोलने, पूर्व सैनिकों के साथ संपर्क बढ़ाने, और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।
संगठन की एकता

इस बैठक में सैनिक समाज सेवा संगठन के पदाधिकारियों के बीच एकता और समर्पण को प्रदर्शित किया। सभी सदस्यों ने मिलकर संगठन को मजबूत बनाने और जनपद आगरा में संगठन को स्थापित करने का संकल्प लिया। और फौजी पवन कुमार, फौजी रविन्द्र कुमार, फौजी एस सिंह, फौजी मुन्ना लाल, फौजी यदुवीर सिंह, फौजी विजय पाल सिंह जी ने संगठन में सदस्यता ग्रहण किया
बैठक का समापन

बैठक का समापन जलपान के साथ हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया। भारत माता के नारे लगाते हुए बैठक को संपन्न किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

फिरोजाबाद से वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलबीर सिंह, प्रमुख महासचिव प्रयाग चन्द्र यादव, संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष धर्म सिंह यादव, शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह यादव, फौजी पवन किशोर, फौजी जय कुमार, फौजी सुनील कुमार l
बाह तहसील से फौजी पवन कुमार, फौजी रविन्द्र कुमार, फौजी मुन्ना लाल, फौजी एस सिंह, फौजी यदुवीर सिंह, फौजी विजय पाल सिंह, फौजी, फौजी महेश चन्द्र, फौजी शैतान सिंह, फौजी केदार सिंह, फौजी, संतोष कुमार, फौजी सुनील कुमार, फौजी टिंकू भदौरिया, फौजी रवी, फौजी उमेश यादव, फौजी संजय कुमार, बीएसएफ सुरेश चन्द्र , सीआरपीएफ उमेश चन्द्र और समाज सेवी संजय यादव मौजूद रहे l




