सैनिक की शहादत को सलाम

वीरगति प्राप्त सैनिक का पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता
फिरोजाबाद सिरसागंज तहसील वलीपुर का लाल, देश का सच्चा सपूत, बीएसएफ में सेवारत हरी बाबू देश की सेवा करते करते जम्मू साम्बा में शहीद हो गए। शहीद हरी बाबू ने अपनी ड्यूटी को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया था। उन्होंने देश की सुरक्षा और सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।

उनकी ड्यूटी के प्रति समर्पण और कर्तव्य की भावना ने उन्हें एक सच्चा सैनिक बनाया। जम्मू साम्बा में शहीद हरी बाबू की शहादत ने देश को झकझोर दिया है। उनकी शहादत हमें देश की सुरक्षा और सेवा के लिए प्रेरित करती है। शहीद हरी बाबू का पार्थिव शरीर जम्मू से तिरंगे में लपेट कर उनके पैतृक गांव वलीपुर सिरसागंज में पहुंचा जहाँ सैनिक समाज सेवा संगठन ने पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी l

साथ में आये बीएसएफ के जवानों की टोली ने हथियार के साथ सलामी दे कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी l वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलबीर सिंह, संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष धर्म सिंह, सिरसागंज तहसील उपाध्यक्ष इंस्पैक्टर देसराज सिंह, फिरोजाबाद तहसील उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह,फौजी राजबीर सिंह, फौजी पवन किशोर, फौजी कृष्ण मुरारी और फौजी बंटी यादव आदि सम्माननीय लोग अंतिम यात्रा में शामिल रहे l




