टॉप न्यूज़देशफिरोजाबादयूपीलोकल न्यूज़

पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया 77 वॉ गणतंत्र दिवस

पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया 77 वॉ गणतंत्र दिवस

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता

सैनिक समाज सेवा संगठन, फिरोजाबाद के अध्यक्ष कमलेश कुमार जी की अध्यक्षता में विवेकानंद विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल माधोगंज शिकोहाबाद में 77 वाँ गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय ध्वज को बड़े ही गर्व के साथ फहराया कर मनाया गया l

समारोह की जानकारी मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया इसके तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई l इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका गुंजन यादव ने मंच का संचालन किया और छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाए और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस दौरान स्कूल के चेयरमेन बिजेंद्र सिंह यादव और डायरेक्टर एडवोकेट डॉक्टर राहुल यादव व सैनिक समाज सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने सभी को संबोधित किया और अध्यक्ष कमलेश कुमार जी ने अपने संबोधन में देश की एकता और अखंडता के लिए काम करने का आह्वान किया।


सैनिक समाज सेवा संगठन के समस्त पदाधिकारीगण, सदस्य और वीर नारियों ने समारोह में भाग लिया। समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। उपस्थिति रहे स्कूल चेयरमैन बिजेंद्र सिंह यादव, डायरेक्टर

एडवोकेट डॉक्टर राहुल यादव, आगरा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलबीर सिंह, प्रमुख महासचिव प्रयाग चन्द्र, कोषाध्यक्ष के के शर्मा, उपाध्यक्ष धर्म सिंह यादव, फिरोजाबाद तहसील अध्यक्ष सौदान सिंह, सिरसागंज तहसील अध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार, शिकोहाबाद

तहसील उपाध्यक्ष एस आई विरेंद्र सिंह, वीर नारिया महिला प्रकोष्ठ सचिव श्रीमती नीलम भदौरिया, श्रीमती सुमन लता, श्रीमती अखलेश भारद्वाज, श्रीमती सुनीता देवी , इंस्पैक्टर श्री दयाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!