टॉप न्यूज़देशधर्मफिरोजाबादयूपीलोकल न्यूज़

सैनिक समाज सेवा संगठन का श्रीमद भागवत कथा में शामिल होने का सौभाग्य

सैनिक समाज सेवा संगठन का श्रीमद भागवत कथा में शामिल होने का सौभाग्य

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता

सैनिक समाज सेवा संगठन, फिरोजाबाद का आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को दूसरा दौरा सिरसागंज तहसील उपाध्यक्ष एसआई देशराज सिंह यादव जी के पैतृक गाँव जायमई में श्रीमद भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे।

सम्मान समारोह
यज्ञपति एवं परीक्षित जी महाराज को सैनिक समाज सेवा संगठन के समस्त पदाधिकारी और सदस्यों ने पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया।
व्यास जी श्री समर चेतन्य जी महाराज को पुष्प माला और मुकुट पहनाकर सम्मानित किया और व्यास गद्दी पर संगठन की ओर से ग्यारह सौ रुपए की भेंट चढ़ाई।
श्री गिरिराज जी सेवा समिति जायमई ने समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान सैनिक समाज सेवा संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रीमद भागवत कथा का लाभ उठाया और भगवान की भक्ति में शामिल हुए।

आदर भाव और जलपान
सिरसागंज तहसील उपाध्यक्ष एसआई देशराज सिंह साहब ने सभी को अपने आवास पर जलपान कराया।
इस अवसर पर संगठन के आगरा मंडल अध्यक्ष और जिला फिरोजाबाद अध्यक्ष ने देशराज सिंह यादव जी का संगठन की ओर से बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।

श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने में शामिल हुए आगरा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलबीर सिंह, कोषाध्यक्ष के के शर्मा, उपाध्यक्ष धर्म सिंह, संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार, सिरसागंज तहसील उपाध्यक्ष एस आई देसराज सिंह, एस आई ओमप्रकाश यादव, फौजी राजबीर सिंह और फौजी कैलाश सिंह आदि सम्माननीय लोग शामिल हुए l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!