टॉप न्यूज़यूपीरायबरेलीलोकल न्यूज़

समाजसेवी प्रतिमा मौर्या ने माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य के जन्मदिन के अवसर वृद्धाश्रम जाकर कई वृद्धजनों को कंबल वितरित किया

समाजसेवी प्रतिमा मौर्या ने माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य के जन्मदिन के अवसर वृद्धाश्रम जाकर कई वृद्धजनों को कंबल वितरित किया l

S4न्यूज़/तीरथ राज यादव

रायबरेली के डलमऊ तहसील क्षेत्र के कृष्णा नगर मुराईबाग वृद्धाश्रम में 1 जनवरी, गुरुवार को नया वर्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी जनता पार्टी, माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य के जन्मदिन के अवसर पर, सेठ रामनाथ ट्रस्ट की संस्थापक प्रतिमा मौर्या (ट्विंकल) ने समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर, प्रतिमा मौर्या ने वृद्धाश्रम जाकर कई वृद्धजनों को कंबल वितरित किए और मिष्ठान एवं जलपान की व्यवस्था की।

इस कार्यक्रम में दीपू मौर्य (वरिष्ठ समाजसेवी), गोविंद यादव, शिवा कुमार, किरण प्रकाश (बॉबी), अंशुल यादव, आशीष अंबेडकर और संस्था के सहयोगी सदस्य तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतिमा मौर्या के इस सामाजिक कार्य की सराहना लोगो द्वारा की जा रही है, जो समाज सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान है। उनके द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को समर्थन प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!