सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई फिरोजाबाद की मासिक बैठक संपन्न

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता
फिरोजाबाद सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई फिरोजाबाद की मासिक बैठक 21 दिसंबर 2025 को नजदीक ॐ साईं धर्म कांटा, संगठन कार्यालय माधोगंज में संपन्न हुई। बैठक में सदस्यों और वीर नारियों ने भाग लिया। बैठक के मुख्य बिंदु अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने

संगठन की मजबूती पर विचार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष के .के .शर्मा ने विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जैसे: सुरक्षा संबंधी मुद्दे पेंशन और ईसीएचएस डीएसपी एकाउंट बच्चों के शिक्षा से संबंधित लाभकारी योजनाएं आगरा मंडल अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने संगठन के अधिक विस्तार के लिए कई पहलुओं पर चर्चा की। नए सदस्यों का स्वागत बैठक में नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की । सभी सदस्यों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।

बैठक का समापन अंत में भारत माता के नारे लगाते हुए बैठक को संपन्न किया गया। बैठक में शामिल हुए आगरा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार, कोषाध्यक्ष के के शर्मा, प्रमुख महासचिव प्रयाग चन्द्र, संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष धर्म सिंह , सिरसागंज तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह परिहार,
शिकोहाबाद तहसील उपाध्यक्ष एस आई विरेंद्र सिंह, इंस्पैक्टर ओमप्रकाश यादव, फौजी धर्मेंद्र कुमार, फौजी सत्य देव यादव, फौजी रामबाबू, फौजी महेश चन्द्र, फौजी शिवराज यादव, फौजी सर्वेश कुमार, फौजी राजबीर सिंह,वीर नारी श्रीमती सुमन लता देवी, श्रीमती केशकांती देवी आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे l सैनिक समाज सेवा संगठन, फिरोजाबाद की ओर से सभी सदस्यों और वीर नारियों को धन्यवाद, जिन्होंने इस बैठक में भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग किया।




