टॉप न्यूज़यूपीराजनीतिरायबरेलीलोकल न्यूज़

डीएम ने SIR कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किए गए विशेष शिविरों का किया निरीक्षण 

शिविर में किए जा रहे कार्य के प्रगति की समीक्षा की

 

संबंधित कार्मिकों को समयबद्ध कार्य पूर्ण कराने के दिए निर्देश

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता

रायबरेली, 03 दिसम्बर 2025 जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सदर रायबरेली के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में वर्तमान में गतिमान SIR (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण ) प्रक्रिया में जनपद में जिन मतदाताओं को SIR फॉर्म अभी तक ना मिला हो या मिला हो तो भरकर जमा करना हो ऐसे समस्त मतदाताओं कि सुविधा के लिए बूथों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बीएलओ व सुपरवाइजर बूथ पर बैठ कर गणना प्रपत्रों का कलेक्शन और फीडिंग करना सुनिश्चित किया गया। इस आयोजित शिविर में प्रातः 08:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहें, मतदाता अपने बूथ पर जाकर अपना भरा हुआ SIR फॉर्म जमा कर सकते है अथवा SIR फॉर्म प्राप्त करके उसे वहीं पर भरकर जमा कर सकते है।

विशेष शिविरों के संचालन का अवलोकन करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा राजकीय इण्टर कालेज के बूथ संख्या- 135, 136 137 एवं आचार्य द्विवेदी के बूथ संख्या- 138, 139, 140 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण करते हुए गणना प्रपत्र के कलेक्शन और फीडिंग की प्रगति का जायज़ा लिया। बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) द्वारा अवगत कराया की मतदाताओं द्वारा विधिवत रूप से भरे गए गणना प्रपत्र को पास वापस जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। जमा किए जा रहे फॉर्म का डिजिटाइजेशन कार्य भी समानांतर रूप से किया जा रहा है।

          जिलाधिकारी ने बीएलओ से गणना प्रपत्रों के वितरण की स्थिति, मतदाताओं से संपर्क की प्रगति तथा मोबाइल एप के माध्यम से की जा रही मार्किंग की जानकारी प्राप्त की एवं विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर शतप्रतिशत कार्य को समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदाता तक गणना प्रपत्र समयबद्ध रूप से पहुंचे तथा सभी प्रपत्र 11 दिसम्बर, 2025 से पूर्व संकलित कर लिए जाएं।

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि आप अपने बूथ पर उपस्थित होकर अपना SIR फार्म भरकर जमा कराए।

निरीक्षण के समय उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!