खेलटॉप न्यूज़यूपीरायबरेलीलोकल न्यूज़

तहसील स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

 

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता

सलोन: समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों का तहसील स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय सलोन टाउन में खंड शिक्षा अधिकारी सुधा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में डीह सलोन, और छतोह के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के विभिन्न दिव्यांगताओं से ग्रसित दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अस्थि दिव्यांग बच्चों की 100 मी दौड़ में छतोह के सोनू प्रथम व डीह के धीरज द्वितीय रहे, मूक बधिर बच्चों की 200 मीटर की दौड़ में हिमांशू छतोह प्रथम व डीह के हिमांशू यादव द्वितीय रहे कुर्सी दौड़ में सलोन की सोनम रावत, अर्पिता प्रांशू क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे,

दृष्टिहीन बच्चों की छूकर पहचानो प्रतियोगिता में सलोन के सत्यम कांधा व डीह की पुष्पा ने बाजी मारी चित्रकला प्रतियोगिता में सलोन की निधि सिंह प्रथम रहीं 50 मीटर बालिका दौड़ में सलोन की अर्पिता प्रथम रहीं इस मौके पर विशेष शिक्षक बृजेश यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है और बच्चों की बहुत सी छुपी हुई प्रतिभाएं भी सामने आ जाती हैं इसलिए आप सभी अभिभावक अपने दिव्यांग बच्चों को समान अवसर व सम्पूर्ण भागेदारी अवश्य प्रदान करें । कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष शिक्षक राकेश सिंह, शिवनंदन वर्मा, बृजेश यादव चंद्रप्रकाश ने विशेष भूमिका निभायी कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल ने किया। इस मौके पर ललत जहाँ, कदीर अहमद अशफाक जहाँ, गौरव शर्मा बब्ली सिंह, मो. वसीम रीनू, राजेंद्र सोनकर, राकेश शर्मा, बासुदेव, संतराम धनऊ देवी, रामदेव आदि शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!