टॉप न्यूज़यूपीराजनीतिरायबरेलीलोकल न्यूज़

डॉ. अंशुभी यादव ने कुष्ठ आश्रम में लोगों को बांटे कम्बल

 

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर सोमवार को जरूरतमंदों व बुजुर्गों को कमल वितरित करके डॉ. अंशुभी यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर के सरस्वती नगर स्थित कुष्ठ आश्रम में पहुँचकर उन्होंने अपने परिजनों के साथ में पूर्व रक्षा मंत्री और अपने नाना स्व. विश्वनाथ और बाबा स्व. भारतलाल की याद में कंबल वितरित किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मुलायम सिंह यादव के साथ ही अन्य लोगों को नमन किया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुभी यादव ने कहा कि उनके संघर्षपूर्ण जीवन, किसानों-मजदूरों के हित में उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों, सरल कार्यशैली और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए किए गए प्रयासों को स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का संपूर्ण जीवन समाज के कमजोर वर्गों, युवाओं, शिक्षकों और आम जनता की आवाज उठाने में समर्पित रहा। उनके आमजन पर इतने उपकार हैं उसको भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व सपा प्रत्याशी सदर आरपी यादव, सुरेश यादव, अरशद खान, शुभम लोहिया, अमन, सन्दीप आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!