जालौन के पूर्व सैनिकों ने की माननीय विधायक जी से मुलाकात

जालौन आज दिनांक 06/11/2025,जनपद जालौन के पूर्व सैनिकों ने की माननीय विधायक जी से मुलाकात,
सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई जालौन के पदाधिकारी और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जालौन के पदाधिकारी सम्मिलित हुऐ,माननीय कालपी विधायक श्री मान विनोद कुमार चतुर्वेदी जी से सम्पर्क कर मुलाकात की और उनका धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया,बुके देकर व फूल मालाऐं पहना कर उनका सम्मान किया गया,क्यों कि सीमित समय के अन्दर उन्होंने अपनी विधायक निधि से सूबेदार अशोक विश्वकर्मा जी के बेटे वीर अमर सपूत अंशु कुमार विश्वकर्मा जी के नाम पर लोहे के पिलर का गेट बनवाकर ग्राम जीतामऊ की सड़क पर लगवा दिया है,अन्य पूर्व सैनिकों ने अपनी सामूहिक समस्याऐं

बताई विधायक जी द्वारा सभी को भरोसा दिलाते हुए जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया,इस मौके पर उपस्थित रहे अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष कैप्टन गंगा राम पाल,भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक फौजी सुनील कुमार विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष फौजी राघवेंद्र सिंह सैंगर और उनकी टीम,सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई जालौन के जिलाध्यक्ष फौजी राम गोपाल यादव,उपाध्यक्ष फौजी शिव सिंह यादव,महासचिव फौजी सुरेश चंद्र चतुर्वेदी,कार्यकारिणी सदस्य फौजी शिव पूजन सिंह राजावत,फौजी हरदास सिंह राठौर,व अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य गण मौजूद रहे|




