टॉप न्यूज़राजस्थानरायबरेलीलोकल न्यूज़

जिला पंचायत सदस्य डलमऊ तृतीय वीरेन्द्र यादव और ग्राम प्रधान ललित कुमार के साथ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मुराई बाग से सलोन रोड को जोड़ने वाला शिवपुरी गाँव संपर्क मार्ग पिछले 10 सालों से मरम्मत न होने के कारण अत्यधिक जर्जर

 

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता

डलमऊ रायबरेली डलमऊ ब्लॉक के शिवपुरी गाँव में खराब सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य डलमऊ तृतीय वीरेन्द्र यादव और ग्राम प्रधान ललित कुमार ने किया। ग्रामीण सड़क पर बैठकर अपना विरोध दर्ज करा रहे थे।
जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र यादव ने बताया कि मुराई बाग से सलोन रोड को जोड़ने वाला शिवपुरी गाँव संपर्क मार्ग पिछले 10 सालों से मरम्मत न होने के कारण अत्यधिक जर्जर हो चुका है। यह मार्ग डलमऊ की ऐतिहासिक धरती से होकर गुजरता है, जहाँ प्रदेश स्तरीय कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान और मेला लगता है। हजारों श्रद्धालु इसी मार्ग से मेले और गंगा स्नान के लिए जाते हैं।


यादव ने आरोप लगाया कि इस सड़क की मरम्मत के लिए पूर्व में दर्जनों बार तहसील स्तर से लेकर उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री तक को सूचित किया गया है, लेकिन आज तक इस पर कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। उन्होंने जिला स्तर के अधिकारियों पर भी सवाल उठाए, जो मेले की बैठकों में शामिल होकर वापस चले जाते हैं, लेकिन मेले को जोड़ने वाले रास्तों की स्थिति नहीं देखते।
वीरेन्द्र यादव ने भाजपा सरकार पर धर्म के नाम पर दिखावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को गड्ढा मुक्त बनाने की बात करते हैं, जबकि यह पूरी सड़क ही गड्ढों से भरी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे एक विशाल धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।


इस अवसर पर मनोज कुमार यादव, सुंदरलाल, शशिकांत, शिवम यादव, अनुराग यादव, अनूप यादव, सुनील कुमार, राजरानी, रामवती, चंद्रावती, ऋतुराज यादव, सरदार यादव, शिव प्रताप यादव, राजकुमार, सत्रोहन, रामधनी, राधेश्याम, रघुनाथ, सतीश कुमार, संतोष कुमार बंसल, रंजन यादव, अरविंद यादव, शंकर, वासुदेव, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार और राम प्रताप सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!