टॉप न्यूज़धर्मफिरोजाबादयूपीरायबरेलीलोकल न्यूज़

शिकोहाबाद में सब इंस्पैक्टर यतेन्द्र कुमार यादव के निवास पर श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ संपन्न

भंडारे में उमड़े संगठन के सदस्य सैनिक समाज सेवा संगठन फिरोजाबाद के पदाधिकारियों ने की शिरकत

शिकोहाबाद में सब इंस्पैक्टर यतेन्द्र कुमार यादव के निवास पर श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ संपन्न, भंडारे में उमड़े संगठन के सदस्य
सैनिक समाज सेवा संगठन फिरोजाबाद के पदाधिकारियों ने की शिरकत

S4 न्यूज़ नेटवर्स 

शिकोहाबाद, 28 अप्रैल 2026: सैनिक समाज सेवा संगठन फिरोजाबाद के सम्मानित सदस्य एवं सब इंस्पैक्टर यतेन्द्र कुमार यादव द्वारा अपने निवास स्थान यशोदा नगर, शिकोहाबाद में श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का भव्य आयोजन कराया गया।

सप्ताह भर चले इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन दिनांक 28 अप्रैल 2026 को विशाल भंडारे के साथ हुआ। यतेन्द्र कुमार यादव जी ने संगठन के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं वीर नारियों को भंडारे में सादर आमंत्रित किया था।

संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व उनके परिवारजन भंडारे में शामिल हुए। सभी ने प्रसाद ग्रहण कर यतेन्द्र कुमार यादव जी के परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकता मजबूत होती है।

कार्यक्रम में सैनिक समाज सेवा संगठन फिरोजाबाद के जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे कोषाध्यक्ष के के शर्मा, संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार, शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह, शिकोहाबाद तहसील उपाध्यक्ष सब इंस्पैक्टर बिरेंद्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार, सत्यदेव यादव, सब इंस्पैक्टर ओमप्रकाश यादव, सब इंस्पैक्टर चंद्रभान सिंह यादव पूरा आयोजन श्रद्धा व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!