टॉप न्यूज़यूपीरायबरेलीलोकल न्यूज़

कलम शक्ति ट्रस्ट की प्रथम बैठक संपन्न, पत्रकार हितों की रक्षा का लिया संकल्प*

निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर जोर, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी घोषणा

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता 

जनपद रायबरेली के लालगंज कस्बे स्थित श्री लगन उत्सव लॉन (निकट बेहटा चौराहा, हनुमान मंदिर के समीप) में कलम शक्ति ट्रस्ट की प्रथम बैठक भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, सचिव जितेंद्र सविता एवं कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्रीय सहित अन्य जनपदों से आए सैकड़ों पत्रकारों ने सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों—किसान नेता रमेश बहादुर सिंह, मान्यता प्राप्त पत्रकार चंद्रशेखर शरण सिंह सुप्रसिद्ध कवि वाई पी सिंह एवम् उद्योग व्यापार मंडल लालगंज अध्यक्ष राहुल भदौरिया —का ट्रस्ट परिवार द्वारा माल्यार्पण कर एवं पेन-डायरी भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही दूर-दराज से आए पत्रकारों का भी सम्मान कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया गया।बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकार हितों की रक्षा, ट्रस्ट के उद्देश्यों का प्रचार-प्रसार तथा कोर कमेटी का विस्तार रहा। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार शेर बहादुर सिंह, किसान नेता रमेश बहादुर सिंह एवं पत्रकार चंद्रशेखर शरण सिंह को ट्रस्ट का संरक्षक नियुक्त किया गया।ट्रस्ट की कोर कमेटी में विकास त्रिपाठी (उपाध्यक्ष), मोहम्मद परवेज (महासचिव), आदर्श द्विवेदी (संगठन प्रभारी), वीरेंद्र जायसवाल (संगठन महामंत्री), अंकुर श्रीवास्तव (संगठन मंत्री), आदित्य वर्मा (मीडिया प्रभारी) एवं गब्बर सिंह (उप मीडिया प्रभारी) को नियुक्ति पत्र सौंपकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ दी गईं।इस अवसर पर संस्थापक/अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने ट्रस्ट के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कलम शक्ति ट्रस्ट पत्रकारों के हक, सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा तथा हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।वहीं संरक्षक रमेश बहादुर सिंह ने आश्वस्त किया कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए वे सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े रहेंगे। संरक्षक एवं सलाहकार चंद्रशेखर शरण सिंह ने निष्पक्ष, निडर और निर्भीक पत्रकारिता पर जोर देते हुए कहा कि समय-समय पर पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकार हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। यह बैठक संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ पत्रकारों के अधिकारों के प्रति जागरूकता और एकजुटता का प्रतीक बनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!