धूमधाम से मनाया गया संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव का जन्मोत्सव

धूमधाम से मनाया गया संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव का जन्मोत्सव
S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता
रायबरेली । बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 जयंती समारोह संत रविदास स्मृति जन सेवा समिति औघड़ नाथ गंज के तत्त्वाधान में मनाया गया । कार्यक्रम में अतिथियों ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रतिनिधि डीपी सिंह ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर जी बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के नाम से जाने जाते हैं और भारत के महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री और भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार थे । उन्होंने हमेशा कहा कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो”। उन्होंने दलित और कमजोर वर्गों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया और कई शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना में योगदान दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान बंदरामऊ संदीप यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी भारत का ऐसा संविधान बनाना चाहते थे जिसमें हर नागरिक को समान अधिकार और न्याय मिले। इसी कारण वे भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता बने।धर्मेंद्र भास्कर और कर्मवीर प्रभाकर ने आए हुए अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया । इस मौके पर रवि भास्कर, शशि भास्कर, डॉक्टर शिव देवी, ग्राम प्रधान कोलाहैबतपुर कृष्णकांत यादव, ग्राम प्रधान ताला गोपालपुर बचान प्रसाद , डॉक्टर हीरालाल श्रीवास्तव , रामबाबू यादव, प्रदीप यादव, मुकेश कुमार, अभय भास्कर, शुभम श्रीवास्तव, सुनील कुमार, संजय राव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।




