टॉप न्यूज़फिरोजाबादयूपीलोकल न्यूज़

सैनिक समाज सेवा संगठन का सम्मान और राजपूती होली का आयोजन

सैनिक समाज सेवा संगठन का सम्मान और राजपूती होली का आयोजन

 

फिरोजाबाद, 10 अप्रैल – सैनिक समाज सेवा संगठन के सदस्य चंद्रवीर सिंह यादव (सेवा निवृत भारतीय वायु सेना) राजस्व निरीक्षक प्रांतीय रक्षक उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय केंद्रीय राजस्व सेवा कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन निवासी जायमई सिरसागंज ने सैनिक समाज सेवा संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आमंत्रित कर अपने आवास पर बुलाकर जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर सैनिक समाज सेवा संगठन फिरोजाबाद की ओर से चंद्रवीर साहब एवं उनके परिवार को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। चंद्रवीर साहब के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया और उनका सम्मान किया। इस दौरान चंद्रवीर साहब ने संगठन के प्रति अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि वह हमेशा संगठन के साथ खड़े रहेंगे।

इसके तत्पश्चात, गाँव जायमई में दिनांक 10 अप्रैल को राजपूती होली गायन का आयोजन फौजी सुनील कुमार यादव जी एवं उनकी समस्त कमेटी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर होली गायकार गितारी करतार सिंह गुर्जर मध्य प्रदेश एवं उनकी समस्त टीम के द्वारा होली गाई गई, जिसमें संगठन को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान गाँव व क्षेत्र के लोगों ने होली सुनकर होली का लुफ्त उठाया।

इस अवसर पर फौजी सुनील कुमार यादव जी ने सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को पगड़ी बांधकर सभी का सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने फौजी सुनील कुमार यादव जी और उनकी कमेटी को उनके इस आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि यह आयोजन गाँव एवं क्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छा अवसर है।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि सैनिक समाज सेवा संगठन हमेशा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ा रहेगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

होली समारोह के दौरान, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक होली गायन सुनकर होली का लुफ्त उठाया। और गितारीयो ने होली गाई और नृत्य किया गया l

इस अवसर पर, गितारी एवं उनकी समस्त टीम के द्वारा होली गाई गई, जिसने समस्त गाँव एवं क्षेत्र वासियों का मन मोह लिया। उनकी होली गायन की प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोग:

आगरा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, आगरा मंडल उपाध्यक्ष पवन कुमार, अध्यक्ष कमलेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलबीर सिंह, प्रमुख महासचिव प्रयाग चन्द्र यादव, संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष धर्म सिंह यादव, शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह, सिरसागंज तहसील उपाध्यक्ष इंस्पैक्टर देसराज सिंह, इंस्पैक्टर अरविंद कुमार यादव, चंद्रवीर सिंह यादव (सेवा निवृत भारतीय वायु सेना) फौजी अशोक ठाकरे, फौजी शिवराज सिंह आदि गांव व क्षेत्र के सम्माननीय लोग शामिल रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!