टॉप न्यूज़यूपीलखनऊलोकल न्यूज़
वह हैं मतलब के भूगोल

वह हैं मतलब के भूगोल।
नेताओं की बात पर यारों,
कभी करना नहीं यकीन।
सुविधा के अनुसार बोलते,
तैयार करते अपनी जमीन।
तैयार करते अपनी जमीन,
सीन खूब घुमा घुमा बताते।
पक्ष में आप उनके बनो पार्थ,
स्व हित लिपट खूब समझाते।
अपनी समझ से समझ समझ,
बोलो मुख से कोई बोल।
जिनके लिए लड़ रहे आप,
वह हैं मतलब के भूगोल।।
– हरी राम यादव
बनघुसरा, अयोध्या
7087815074



