
सैनिक समाज सेवा संगठन की महत्वपूर्ण गतिविधियाँ
S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता
फिरोजाबाद, 3 अप्रैल – सैनिक समाज सेवा संगठन फिरोजाबाद के पदाधिकारियों ने दिनांक 03 अप्रैल 2026 को सेवा निवृत फौजी ओमकार सिंह निवासी गुढ़ा के पैतृक गाँव जाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवारी जनों के साथ बैठकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इसके बाद संगठन के संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार निवासी ठार नगौआ पहुँच कर उनके चाचा जी बीमार चल रहे उनके बारे में हालचाल जाना और एक चाचा जी के निधन पर परिवारी जनों के साथ बैठकर शोक संवेदना व्यक्त किया l

इसके पश्चात जनपद आगरा में पहुंच कर सैनिक समाज सेवा संगठन के आगरा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार साहब के कुशल नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनपद आगरा के फौजी ललित राजौरिया साहब को जनपद आगरा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ललित राजौरिया साहब की नियुक्ति पर संगठन के सभी सदस्यों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी और उनके नेतृत्व में संगठन के विकास के लिए काम करने का आश्वासन दिया।

आगरा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार साहब ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी और उन्हें संगठन के विकास के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों एवं समस्त बैल्ट फोर्स और उनके परिवारों की सेवा करना है और वह इस दिशा में काम करने के लिए उत्साहित हैं।

नवनियुक्त आगरा जिला अध्यक्ष ललित राजौरिया साहब को संगठन की कैप और पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया और पद ग्रहण कराया गया। उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और संगठन के सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने जनपद की सभी तहसीलों से संपर्क कर जनपद आगरा का विकास करेंगे और संगठन के मुख्य उद्देश्य को पूरा करने के लिए काम करेंगे।

इसके बाद आगरा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार साहब ने फौजी पवन कुमार साहब को आगरा मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। पवन कुमार साहब की नियुक्ति पर भी संगठन के सभी सदस्यों ने उन्हें ढेरों सारी बधाइयाँ दी और उनके साथ मिलकर काम करने का आश्वासन दिया।

नवनियुक्त आगरा मंडल उपाध्यक्ष पवन कुमार साहब को भी संगठन की कैप और पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया और पद ग्रहण कराया गया। उन्होंने कहा कि वह संगठन के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और संगठन के सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह आगरा मंडल के सभी जनपदों के अध्यक्षों से संपर्क कर संगठनों को और भी उच्च सहयोग करने में मदद करेंगे और संगठन के मुख्य उद्देश्य को पूरा करने के लिए काम करेंगे।
संगठन के सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर काम करने और संगठन को ऊँचे स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि वह संगठन के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और संगठन को एक मजबूत और प्रभावी संगठन बनाएंगे।
इन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल रहे आगरा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, प्रमुख महासचिव प्रयाग चन्द्र यादव, संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष धर्म सिंह यादव, शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह यादव, सिरसागंज तहसील उपाध्यक्ष इंस्पैक्टर देसराज सिंह, फिरोजाबाद तहसील अध्यक्ष सौदान सिंह यादव, फिरोजाबाद तहसील उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह और फौजी जसवंत सिंह यादव मौजूद रहे




