जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अतुल्य दयाल विदाई समरोह

जनपद रायबरेली के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अतुल्य दयाल हुए सेवानिवृत्त, विदाई समरोह किया गया आयोजित
S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता
रायबरेली अपने सैनिक हिताय काम के कारण सदैव चर्चा में बने रहने वाले जनपद रायबरेली के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (भारतीय नौसेना) अतुल्य दयाल अपनी अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने रायबरेली जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में पांच साल का कार्यकाल पूरा किया । इससे पूर्व वह अन्य कई जनपदों में इस पद पर काम कर चुके हैं।

आज एक भव्य समारोह में सैनिक समाज सेवा संगठन एवं रायबरेली के अन्य सैनिक संगठनों के सेवानिवृत्त सैनिकों द्वारा विदाई समरोह एवं नवागत जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर अखिलेश पांडेय का स्वागत समारोह आयोजित किया।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अतुल्य दयाल जी की काम करने की उत्कृष्ट कार्यशैली और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण प्रत्येक सैनिक उनके बहुत नजदीक था।
इस अवसर पर रायबरेली जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का स्टाफ, सेवानिवृत्त सैनिक और विभिन्न सैनिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।




