खेलजालौनटॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़

उरई की दोनों टीमों द्वारा फूल माला पहनकर स्वागत सम्मान

पूर्व सैनिकों ने टैलेंट परीक्षा/भरती की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए निशुल्क लिखित परीक्षा प्रोग्राम

 S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता

जालौन उरई दिनांक:08/03/2026,को बुंदेलखंड पूर्व सैनिक एसोसिएशन जालौन टीम के साथ सैनिक समाज सेवा संगठन जालौन टीम की सहभागिता रही,महोबा जनपद से पधारे बुंदेलखंड पूर्व सैनिक एसोसिएशन की टीम,कैप्टन हुकुम सिंह यादव व कैप्टन देवी दिन यादव एवं साथ में उनकी टीम के कोच अरविंद पाल व साथी विनोद और देवराज जी को बल भारती इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर उरई जनपद जालौन में उरई की दोनों टीमों द्वारा फूल माला पहनकर स्वागत सम्मान किया गया तत्पश्चात जलपान कर चाय पर चर्चा की गई,

पूर्व सैनिकों ने टैलेंट परीक्षा/भरती की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए निशुल्क लिखित परीक्षा प्रोग्राम रखा था,बच्चों की उदासीनता और उनके परिवार के लोगों की अभिरुचि न होने के कारण परीक्षा को रद्द करना पड़ा,टीम के सदस्यों ने आने वाले समय में दोबारा परीक्षा के लिए हाईवे व राठ रोड के पास उरई में बच्चों को फिजिकल ट्रेनिंग

देने वाले कोच देवेंद्र सिंह राजपूत के साथ बात कर आगे परीक्षा के लिए तैयार रहने को कहा,इसके बाद महोबा टीम व जालौन की दोनों टीमों ने एक साथ फौजी रविंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष बुंदेलखंड पूर्व सैनिक एसोसिएशन जालौन,की देसी रसोई उरई में दोपहर का भोजन ग्रहण किया,तत्पश्चात महोबा टीम की विदाई की गई,इस मौके पर उपस्थित रहे,सैनिक समाज सेवा संगठन जिला अध्यक्ष जालौन फौजी रामगोपाल यादव,जिला

महासचिव फौजी सुरेश चन्द्र चतुर्वेदी एवं बुंदेलखंड पूर्व सैनिक एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष फौजी जयदेव सिंह यादव,जिला महासचिव फौजी अनिल कुमार त्रिपाठी,मीडिया प्रभारी फौजी राघवेंद्र सिंह सेंगर,कार्यकारिणी सदस्य फौजी शिव शंकर बुधौलिया,फौजी रविंद्र सिंह राठौड़ एवं अन्य सदस्य गण मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!