बुन्देलखण्ड क्षेत्र के तमाम पूर्व सैनिकों की एक जन सभा का आयोजन

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता
झांसी उरई जालौन आज दिनांक:-29 मार्च 2026, दिन रविवार को 31आर्म्ड डिवीजन चीफ मेजर जनरल मनदीप सिंह जी के निर्देशन में हांथी ग्राउण्ड झांसी में बुन्देलखण्ड क्षेत्र के तमाम पूर्व सैनिकों की एक जन सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी जिलों से पूर्व सैनिकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जिसमें झांसी,ललितपुर,

महोबा,हमीरपुर,जालौन के सभी पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य गणों के साथ सैनिक समाज सेवा संगठन जालौन,जिलाध्यक्ष फौजी राम गोपाल यादव,जिला उपाध्यक्ष फौजी शिव सिंह यादव, जिला महासचिव फौजी सुरेश चन्द्र चतुर्वेदी,सूबेदार दया शंकर यादव,सूबेदार दीवान सिंह यादव एवं अन्य सदस्य गण मौजूद रहे,जीओसी साहब जी के पदार्पण के बाद बाइक रैली और बहादुर जवानों के साहसिक कार्यक्रम से शुरू हुआ,जनरल साहब जी द्वारा वीरांगनाओं और दिव्यांग पूर्व सैनिकों को सम्मानित किये जाने के बाद,विशाल सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व सैनिकों,वीर नारियों,आश्रितों,से सम्बन्धित सभी बिन्दुओं पर प्रकाश डाला तथा अन्य नयी जानकारियां दी और अमल में लाने के लिए प्रेरित किया।




