टॉप न्यूज़यूपीरायबरेलीलोकल न्यूज़

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर पोषाहार वितरण में धांधली का लगा आरोप

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर पोषाहार वितरण में धांधली का लगा आरोप

ऊंचाहार ब्लाक की खरौली ग्राम पंचायत के समूह की महिलाओं ने एसडीएम से शिकायत कर जांच की मांग

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता

रायबरेली । (ऊंचाहार) सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को उनके की मातहत पलीता लगाने से बाज़ नहीं आ रहे हैं । गौरतलब है कि बाल विकास परियोजना के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों को पोषाहार (ड्राई राशन) वितरित किया जाता है । पोषाहार (चना दाल, दलिया, सोयाबीन तेल) के उठान की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओंं को दी गई है । उल्लेखनीय है कि ऊंचाहार ब्लाक के खरौली ग्राम पंचायत की गौतम बुद्ध महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने एसडीएम से मिलकर बताया कि आंगनबाड़ी
कार्यकत्रियों पर पोषाहार वितरण में धांधली का आरोप लगाकर शिकायत करते हुए जांच की मांग की । समूह की अध्यक्ष उमा देवी और कोषाध्यक्ष सविता, सदस्य उर्मिला, मुन्नी देवी, आरती सहित लगभग एक दर्जन महिलाओंं ने बताया कि उनके समूह द्वारा पिछले कई वर्षो से लगातार सरकार की मंशा के अनुरूप राशन का उठान किया जाता रहा है । लेकिन आंगनबाड़ी की कार्यकत्रियों द्वारा पोषाहार वितरण में धांधली का करने की वज़ह से पिछले दो माह से राशन का उठान नहीं किया गया । बिना कोई कारण बताए और समूह को बिना विश्वास में लिए विगत दो माह का पोषाहार का उठान विभागीय नियमों के विपरीत सीधे कार्यकत्रियों को दे दिया गया जो सरकार के आदेशों और मिशन शक्ति की अवहेलना है । उन्होंने उपजिलाधिकारी से मिलकर मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की मांग की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!