आम आदमी पार्टी का मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं ने जलाई समझौते की प्रतियां जलाईं, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
S4 न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली।
अमेरिका और भारत के बीच में ट्रेड डील के खिलाफ शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने जोरदार प्रदर्शन किया। मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें इस ट्रेड डील को तत्काल रद्द करने की मांग की गई है।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर यह विरोध प्रदर्शन पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया था। पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह समझौता भारतीय कृषि बाजार को अमेरिकी हितों के लिए खोलने, रूस से सस्ता तेल खरीद बंद कराने, व्यापारिक असमानता थोपने और देश के स्वाभिमान को गिरवी रखने की साजिश है।
जिलाध्यक्ष सुभाष सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का कृषि बाजार अमेरिकी किसानों के लिए खोलकर देश के किसानों के ‘डेथ वारंट’ पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने इसे ‘ट्रेड डील’ नहीं, बल्कि ‘थ्रेट डील’ बताया। उन्होंने कहा कि नई ट्रेड डील के तहत भारतीय उत्पादों पर अमेरिका 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा, जबकि अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत में टैक्स-फ्री एंट्री मिलेगी। पार्टी ने इसे देश के करोड़ों किसानों के साथ अन्याय करार दिया है।
आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि देश के स्वाभिमान, आर्थिक संप्रभुता और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी ने सरकार की हर जनविरोधी नीति का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने की बात कही।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र मोहन सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष रामू दादा, आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष रवि दादा, नीतू सिंह, देवेंद्र पाल, पुनीत, सुरेश सिंह छात्र युवा संगठन आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अमरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




