टॉप न्यूज़देशफिरोजाबादयूपीलोकल न्यूज़

शहीद अग्निवीर सूरज यादव का पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

 

सैनिक समाज सेवा संगठन के पदाधिकारी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता

फिरोजाबाद जनपद के एक जांबाज सैनिक की पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत खराब होने पर मौत हो गई। गुदाऊ गाँव, थाना लाइन पार निवासी 23 वर्षीय सूरज यादव पुत्र गंगा सिंह पश्चिम बंगाल पानागढ़ में ऑर्डिनेंस कोर में ड्यूटी पर तैनात थे।

मंगलवार शाम को सूरज की तबियत अचानक खराब हो गई, अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। बुधवार को सुबह पश्चिम बंगाल से सेना के अधिकारियों ने सूरज के पिता गंगा सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। दिनांक 9 जनवरी को सूरज यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गाँव पहुँचा और सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

सैनिक समाज सेवा संगठन, फिरोजाबाद के पदाधिकारियों, सदस्यों और वीर नारियों ने रीत और फूल माला के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सैनिक समाज सेवा संगठन जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलबीर सिंह, उपाध्यक्ष धर्म सिंह, संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार, फिरोजाबाद तहसील अध्यक्ष सौदान सिंह, वीर नारी श्रीमती कल्पना यादव, राजबीर सिंह, विजेंद्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, कृष्ण मुरारी, जसवंत सिंह, राकेश कुमार, बीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, चरण पाल सिंह और क्षेत्र के काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे और शहीद को अंतिम विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!