टॉप न्यूज़बाराबंकीयूपीलोकल न्यूज़

रीवा घटना पर वीर अहीर निर्माण सेना का विरोध प्रदर्शन

 

प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग 

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता

बाराबंकी दिनांक 16 जनवरी 2026 को वीर अहीर निर्माण सेना बाराबंकी के जिलाध्यक्ष कीर्ति कुमार यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सचिव लालजी यादव की अगुवाई में मध्य प्रदेश के जनपद रीवा थाना बैकुंठपुर ग्राम मझिगवां निवासी रोहित यादव के साथ दीपक पांडे उर्फ लल्ली और उसके तथाकथित सहयोगियों द्वारा मारपीट करते हुए चोंटी उखाडने का जो घिनौना कृत्य किया है उसका वीर अहीर निर्माण सेना घोर निंदा करती है ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसलिए संगठन द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र श्रीमान जिला अधिकारी महोदय बाराबंकी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी शिवकुमार वर्मा जी को दिया गया संगठन के राष्ट्रीय सचिव श्री लाल जी यादव ने कहा कि ऐसी घटनाओं को करने वाले असमाजिक तत्व किसी भी जाति धर्म के नहीं होते इसलिए प्रशासन को इनके साथ कठोर कार्रवाई करते हुए इनको समाज से निकालने का काम करना चाहिए इन्हीं सब असामाजिक तत्वों की वजह से समाज से सद्भावना को बिगड़ने का काम किया जा रहा है जिला अध्यक्ष कीर्ति कुमार यादव ने कहा कि ब्राह्मणों को ज्यादातर यादव समाज ही मान सम्मान देता है नहीं तो अन्य जात धर्म के लोग इनको ठुकरा चुकें हैं एक यादव समाज ही ऐसा है जो हर जाति धर्म को अपने हृदय से लगाने का काम कर रहा है यादव समाज सहनशीलता भी जानता है और जरूरत पड़ने पर अपने मान और सम्मान के लिए किसी भी हद तक जा सकता है इतिहास इसका गवाह है यादवों के इतिहास को किसी को बताने की जरूरत नहीं देश के 26 करोड़ यादवों को अब एकजुट होने की आवश्यकता है आपस में टकराव बंद करके भाईचारा कायम करते हुए एक दूसरे का सहयोग करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कीर्ति कुमार यादव राष्ट्रीय सचिन लाल जी यादव प्रदेश महासचिव सुनील यादव जालम सिंह यादव विवेक यादव बलराम यादव वीरेंद्र यादव संदीप यादव रामनारायण यादव सतनाम यादव प्रदुमन यादव शिवकुमार यादव दिनेश यादव हरिश्चंद्र यादव अंकित यादव संजय यादव विजय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!