परीक्षा देकर लौट रहे थे भाई बहन, रास्ते में काल बनकर आया ट्रक—दोनों की मौत

परीक्षा देकर लौट रहे थे भाई बहन, रास्ते में काल बनकर आया ट्रक—दोनों की मौत
S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता
रायबरेली : परास्नातक प्रथम पाली मे आयोजित भूगोल विषय की परीक्षा देकर अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से घर वापस जाते समय पीछे से आ रहे हैं तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार टक्कर लगने से दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आसपास के क्षेत्रीय लोगों के साथ मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया गया जहां पर तैनात चिकित्सकों द्वारा दोनों भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया गया मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे कुंजन मजरे चांदपुर लूक ग्राम निवासी राम सुमेर का 24 वर्षीयपुत्र अंकित अपनी बहन सोनम 22 वर्ष को परास्नातक भूगोल विषय प्रथमपाली की परीक्षा दिलाने गुरुवार को मोटरसाइकिल से लेकर डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय खजूर गांव लालगंज गया था। जहां से पेपर दिलाकर अपनी बहन के साथ मोटरसाइकिल से वापसघर आ रहा था की तभी लालगंज डलमऊ मार्ग पर नाथखेड़ा गांव के पासपीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आसपासके क्षेत्रीय लोगों और सूचना पर पहुंची डलमऊ पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया जहां पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर मनीषसिंह ने दोनों घायल को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलतेही परिजनों में कोहराम मच गया दोनों भाई बहन अविवाहित थे और पिताकी मृत्यु पूर्व में होचुकी है पिता की मृत्यु के पश्चात मृतक अंकित मजदूरी और खेती किसानी से अपनी मां और भाई बहनका पालन पोषण करता था।
मृतक की मा उर्मिला बार-बार मृतकपुत्र और पुत्री का चेहरा खोलकर दहाड़े मार कर रोते हुए कह रही थी कि हमको पता होता तो हम अपने लाडलो को कहीं ना भेजते डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाला ट्रक पुलिसकी गिरफ्त में हैऔर चालक फरार हो गयाहै शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया गया है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बीते एक सप्ताह में बेकाबू ट्रैकों की टक्कर से लगातार हो रही दर्घटना के चलते आक्रोशित कस्बा वासियों और व्यापारियों द्वारा रोड जमकर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए जिसके चलते देखते ही देखतेवाहनों की लंबी का तर लग गई सूचना पर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे क्षेत्राधिकार डलमऊ गिरजा शंकरत्रिपाठी ने आक्रोशित लोगों को कस्बे में पहले अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाने का आश्वासन दिया गया और अधिक संख्या में कस्बेसे होकर गुजरने वाले भारीवाहनों के डायवर्सन के लिए उच्च अधिकारियोंको सूचित कर निराकरण करने का आश्वासन देते हुए आवागमन बहाल कराया गया।




