
गोरा बाजार में प्रेरणा दिवस के रूप में मनायी गयी भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयन्ती
S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता
रायबरेली, 24 जनवरी, 2026 सविता समाज की ओर से पूर्व मुख्यमन्त्री स्वतन्त्र संग्राम सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयन्ती प्रेरणा दिवस के रूप में मनायी गयी। इस अवसर पर एक गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे एवं लखनऊ से पधारे प्रख्यात चिकित्सक एवं वरिष्ठ समाजसेवी डा0 सी.के. वर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर अपनी सादगी व संघर्ष की लोकप्रियता के कारण जननायक बने। नाई जाति में जन्म लेने वाले इस महानायक ने राजनीति को जनसेवा की भावना के साथ लिया। भारत छोड़ो आन्दोलन में वे 26 महीने जेल में रहे। शिक्षाविद् एवं समाजवादी नेता डा0 शशिकांत शर्मा ने कहा कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण एवं डा0 राममनोहर लोहिया उनके गुरू थे। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर 1967 में बिहार के उपमुख्यमन्त्री व 1970 एवं 1979 में दो बार मुख्यमन्त्री बने। पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का मानना था कि देशवासियों को सदैव अपने अधिकारों को जानने के लिए जागरूक रहना चाहिए। संसद के विशेषाधिकार कायम रहे, आवश्यकतानुसार आकर्षण बढ़ता रहे, परन्तु यदि जनता के अधिकार कुचले जायेंगे तो संसद के विशेषाधिकार को चुनौती दी जायेगी। समाजवादी चिंतक राहुल निर्मल बागी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का पिछड़े वर्ग का ध्रुवीकरण, हिन्दी का प्रचार-प्रसार समाजवादी विचारधारा, कृषि का सही लाभ किसानों तक पहुँचना मुख्य लक्ष्य था।

ब्लाक प्रमुख राही धर्मेन्द्र यादव ‘राजू’ ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को और उनकी मृत्यु 17 फरवरी 1988 को हुई, वे आजीवन समाजवादी सोंच के पोषक रहे। गोष्ठी का संचालन अभिषेक ठाकुर एवं आए हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन ऋषम सेनदीप द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवायें देने हेतु समाजसेवियों का अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र, मार्ल्यापण कर सम्मानित किया गया जिनमें मुख्य रूप से कलाकार सी.पी. पाण्डेय, वीरेन्द्र सिंह, डा0 सुरेन्द्र कुमार, अखिलेश माही, एडवोकेट जय सिंह यादव, बीनू सविता, कुलदीप सेन, जितेन्द्र सविता पत्रकार, नदीम गूजर, सचिन सविता, रवि सविता, विभव यादव, राजू नन्द, अरविन्द कुमार, अर्जुन पासी, संजीव वर्मा, अनूप कुमार एडवोकेट, पी.लाल शर्मा, राजेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार प्रमुख रूप से थे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिलेश मौर्या, हर्षित सविता, सचिन शर्मा, शुभम पाल, अरविन्द पाल, प्रमोद कुमार मौर्या, विपिन कुमार, संदीप प्रधान, दिवाकर नन्द, राकेश सविता, मोनू नन्द, सन्तोष वर्मा, हरिओम, आकाश नन्द सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




