जनपद रायबरेली के ऊँचाहार में सेठ रामनाथ मौर्या ट्रस्ट के संस्थापक प्रतिमा मौर्या द्वारा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

जनपद रायबरेली के ऊँचाहार में सेठ रामनाथ मौर्या ट्रस्ट के संस्थापक प्रतिमा मौर्या द्वारा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
S4न्यूज़/तीरथ राज यादव
दिनांक 1 जनवरी, गुरुवार को जनपद रायबरेली के ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सवैया धनी में राजेश मौर्य के निवास स्थान पर एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन नव वर्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी जनता पार्टी माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य के जन्मदिन के अवसर पर किया गया
सेठ रामनाथ मौर्या ट्रस्ट के संस्थापक प्रतिमा मौर्या (ट्विंकल) जी के द्वारा ट्रस्ट के बैनर तले इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ममता हॉस्पिटल के सहयोग से ग्राम पंचायत में सैकड़ों लोगों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए मेडिकल शिविर, फ्री मेडिकल चेकअप और फ्री मेडिसिन की व्यवस्था की गई।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जलपान की व्यवस्था की गई और आये हुए डॉक्टर स्टॉफ को प्रतिमा मौर्या द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी राजेश मौर्या, राममिलन, राजू मौर्या, आनंद कुमार, राकेश कुमार, विकास मौर्या, रिंकू यादव, सतीश कुमार, उमेश साहू व अन्य लोग उपस्थित रहे।इस स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीण वासियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए उत्तम जांच व्यवस्था की गई। जिससे लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने में सुविधा हुई और उन्हें नि:शुल्क दवाएं भी प्रदान की गईं।




