टॉप न्यूज़यूपीरायबरेलीलोकल न्यूज़

बेसहारा का सहारा बनकर सीए अखिलेश प्रताप सिंह ने कराया था इलाज 

 

बेसहारा का सहारा बनकर सीए अखिलेश प्रताप सिंह ने कराया था इलाजसिविल लाइन के पास एस पी आवास मोड़ पर लावारिस पड़े व्यक्ति का कराया था इलाज 

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता

रायबरेली। बेसहारा का सहारा बनकर इलाज कराने वाले शहर के प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट अखिलेश प्रताप सिंह को जिला प्रशासन ने आज सम्मानित किया। सम्मान के तौर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ ही साथ प्रोत्साहन राशि भी दी गई है। शहर के शिवाजी नगर निवासी व स्वराज इंडिया पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य व चार्टर्ड अकाउंटेंट अखिलेश प्रताप सिंह चैत्र नवरात्रि में पहलवान वीर बाबा मंदिर मे आयोजित भंडारे मे शामिल होने जा रहे थे कि तभी उन्हें एस पी आवास मोड़ सिविल लाइन के पास में एक लावारिस घायलावस्था में दिखा। उन्होंने बिना समय गवाए घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उसकी जान बचाई थी। समय से इलाज मिलने के कारण घायल व्यक्ति को नया जीवनदान मिल गया। चाटर्ड एकाउंट अखिलेश प्रताप सिंह के नेककाम को देखते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें आज सम्मानित किया। प्रशासन की तरफ से उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच हजार रुपये दिए गए और प्रशस्ति पत्र दिया गया। सीए अखिलेश सिंह को सम्मानित किए जाने पर स्वराज इंडिया पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अर्चना , जिलाध्यक्ष स्वराज इंडिया पार्टी रामविलास यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुष्कर पाल व मो. हाशिम, अवनीश यादव, संजय यादव, एडवोकेट अश्वनी सहित अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!