राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र डलमऊ

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता
रायबरेली डलमऊ आज दिनांक 9 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र डलमऊ के प्रांगण में किया गया जिसमें विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के चयनित परीक्षार्थियों मे से सत प्रतिशत छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया!समस्त प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में डलमऊ

विकास क्षेत्र से प्रतिभाग करने वाली पांच बच्चों की टीम का चयन किया गया! जिस टीम में उच्च प्राथमिक विद्यालय चंद्रभूषण गंज से रितिक, कंपोजिट विद्यालय हसनापुर से अरवेंद्र, उच्च प्राथमिक विद्यालय भटानीहार से देवर्ष शुक्ला, उच्च प्राथमिक विद्यालय चंद्रभूषण गंज से वंशिका एवं कंपोजिट विद्यालय केसरुवा से अक्षरा सफल घोषित हुए!
सभी छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी, प्रमाण पत्र एवं मेडल खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा किया गया! परीक्षार्थियों के लिए उचित व्यवस्था की गई!
पुरस्कार वितरण समारोह में अपने संबोधन में आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी डलमऊ श्री नंदलाल राजक द्वारा सभी छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया!
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय मंत्री शैलेश यादव, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जनपदीय मंत्री सियाराम सोनकर, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह, ए आर पी देवेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, राजेश कुमार एवं नरेंद्र यादव, रामबरन यादव, शशिकेश यादव, जयकरन सिंह, शैलेंद्र सिंह, अटेवा के ब्लॉक संयोजक प्रकाशचंद्र यादव, राजेश यादव, शैलेंद्र चौधरी, शिव प्रकाश, एम आई एस राघवेंद्र यादव, विनय मौर्य, लवकेश, रामशंकर, दुर्गा एवं ब्लाक के अन्य शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे!




