मेडिकल असेसमेंट शिविर का हुआ आयोजन

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता
डीह : पी. एम. श्री योजना के अंतर्गत समेकित शिक्षा इकाई द्वारा दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत हेतु मेडिकल असेसमेंट शिविर का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र डीह में आयोजित किया गया। जिसमें अस्थि दिव्यांग, प्रमस्तकीय पक्षाघात, दृष्टिहीन मानसिक मंद, मूकबधिर आदि दिव्यांगताओं से ग्रसित 20 बच्चों का परीक्षण चिकित्साकों द्वारा किया गया।जिसमें 7 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया की गयी व अन्य बच्चों को जिला अस्पताल व एम्स रायबरेली के लिए रिफर कर दिया गया।शिविरमें विकास खंड खंड डीह के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया शिविर खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।चिकित्ससक टीम में डॉक्टर प्रवीन पाल अस्थिरोग विशेषज्ञ, डॉक्टर सुप्रभा तिवारी नेत्र रोग विशेषज्ञ, आरती यादव फीजियोथेरेपिस्ट ने परीक्षण किया, शिविर को सफल बनाने में विशेष शिक्षक बृजेश यादव महेश मोदनवाल, शिवनंदन मनीष कुमार ने विशेष भूमिका निभायी। इस अवसर पर रंजीत शाह, बृजेश यादव राकेश कुमार यज्ञ प्रताप सिंह, मो. रफीक बृजेन्द्र, गयाप्रसाद बासुदेव आदि शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।




