जालौनटॉप न्यूज़देशयूपीलोकल न्यूज़

सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई जालौन की वार्षिक बैठक सम्पन्न

 

जालौन उरई आज दिनांक 16/11/2025,दिन रविवार को सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई जालौन की वार्षिक बैठक सम्पन्न हुई, सर्व प्रथम शहीदों के नाम दीप प्रज्वलित कर सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करते हुए संगोष्ठी का संचालन किया गया, सबसे पहले बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जी ने बैठक को सम्बोधित किया 18 नवम्बर रेजांगला शौर्य दिवस पर डलमऊ रायबरेली में होने वाले संगठन का तृतीय स्थापना दिवस समारोह के बारे में विस्तार से जानकारी दी,संगठन की कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी दी तथा संगठन की पोशाक के पहनावे पर

 

जोर दिया साथ ही एकता व संगठन के प्रति समर्पण व समाज सेवा पर सभी का ध्यान आकर्षित किया,इनके बाद उपाध्यक्ष फौजी शिव सिंह यादव जी ने भी विभिन्न पहलुओं पर फोकस किया,उसकमहासचिव फौजी सुरेश चंद्र चतुर्वेदी जी ने भी संगठन की हर संभव मदद तथा

सहयोग करने व संगठित होकर एकता का सन्देश दिया तत्पश्चात चाय जलपान संगोष्ठी का समापन किया गया,बैठक में उपस्थित सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई जालौन के जिलाध्यक्ष फौजी राम गोपाल यादव,उपाध्यक्ष फौजी शिव सिंह

यादव,महासचिव फौजी सुरेश चंद्र चतुर्वेदी,कार्यकारिणी सदस्य फौजी राम प्रकाश द्विवेदी,फौजी हरदास सिंह राठौर,फौजी बृजेंद्र सिंह यादव,फौजी संजय कुमार गौतम तथा नव नियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण मौजूद रहे धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!