सैनिक बन्धु कमैटी की सभा रानी लक्ष्मीबाई सभागार विकास भवन उरई, जनपद- जालौन में श्री मान राजेश कुमार पाण्डेय जिलाधिकारी महोदय जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

जालौन आज दिनांक:-10/11/2025,को सैनिक बन्धु कमैटी की सभा रानी लक्ष्मीबाई सभागार विकास भवन उरई, जनपद- जालौन में श्री मान राजेश कुमार पाण्डेय जिलाधिकारी महोदय जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

हुई,जिसमें तमाम पूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया,बैठक में श्रीमान नगर अधिकारी जी भी उपस्थित रहे, सर्व प्रथम श्रीमान विंग कमांडर अंकित सक्सेना सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी महोदय जी उरई जालौन,ने सम्बोधित किया उसके बाद सभी पूर्व सैनिकों के विचार व सुझाव लेने के बाद जिलाधिकारी महोदय जी ने जिसकी जो सिकायत थी एक एक कर सभी से बातचीत की तथा निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को लिखकर जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि सभी की समस्यायों को जांच करा कर निस्तारण किया जायेगा,बैठक में उपस्थित जिले तमाम पूर्व सैनिक व

सैनिक बन्धु कमैटी के उपाध्यक्ष जी,अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिलाध्यक्ष कैप्टन गंगा राम पाल जी व उनकी टीम, कैप्टन अखिलेश नगायच जी व उनकी टीम, साथ ही सैनिक समाज सेवा संगठन भारत के पदाधिकारी फौजी जयदेव सिंह यादव जी,सैनिक समाज सेवा संगठन इकाई जालौन के जिलाध्यक्ष फौजी राम गोपाल यादव,उपाध्यक्ष फौजी शिव सिंह यादव,महासचिव फौजी सुरेश चंद्र चतुर्वेदी,कार्यकारिणी सदस्य फौजी शिव पूजन सिंह राजावत, फौजी ब्रजेन्द्र सिंह यादव,अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य गण मौजूद रहे।




