रेजंगला शौर्य दिवस के अवसर पर फौजियों का लगेगा जमावड़ा
सैनिक समाज सेवा संगठन की वर्षगांठ वीरगढ़ प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि एवं उनके परिजनों का सम्मान समारोह

सैनिक समाज सेवा संगठन के संयोजन में वीरगति प्राप्त सैनिकों को किया जाएगा याद
रायबरेली । रेजंगला शौर्य दिवस के अवसर पर सैनिक समाज सेवा संगठन की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम वीरगति को प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि और उनके परिजनों का सम्मान समारोह का आयोजन अविरल उत्सव लान नियर पावर हाउस के सामने नियर इलाहाबाद रोड मुराई बाग डलमऊ रायबरेली में किया जाएगा । यह जानकारी देते हुए मुख्य आयोजक सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी जयसिंह यादव एडवोकेट ने बताया कि सैनिक समाज सेवा संगठन के तत्वाधान में रेजंगला शौर्य दिवस के मौके पर आगामी 18 नवम्बर 2025 दिन मंगलवार को सुबह 11:00 बजे अमर वीरगति प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा । उक्त कार्यक्रम में सैनिकों का परिवार के साथ ही देशभर के कई फौजियों का जमावड़ा लगेगा । इस अवसर पर सभी सम्मानित जनों की गरिमापूर्ण उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है ।




