राजकीय बालिका हाई स्कूल बाला में छात्रों के लिए करियर मेले का आयोजन

सूर्यवंशम इंस्टिट्यूट के निदेशक एवं वरिष्ठ पत्रकार अनुभव स्वरुप यादव ने छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने का बेहतर अवसर बताया
S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता
रायबरेली – हरचंदपुर ब्लॉक में स्थित राजकीय बालिका हाई स्कूल बाला में छात्रों के लिए करियर मेले का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्व्वालित करके हुआ | छात्रा आंचल ने सरस्वती वन्दना और छात्रा आकृति ने वन्दना गीत प्रस्तुत किया | साथ ही अन्य छात्राओं ने पंख पोर्टल की थीम पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए |

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सूर्यवंशम इंस्टिट्यूट के निदेशक एवं वरिष्ठ पत्रकार अनुभव स्वरुप यादव ने छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने के विकल्पों के बारे में बताते हुए कहा कि सभी क्षेत्र में बेहतर अवसर है लेकिन सफल होने के लिए यह जरूरी है कि छात्र उसी क्षेत्र में भविष्य बनाने की दिशा में बढ़े जिसमें उनकी रूचि हो और निरंतर तकनिकी बद्ध मेहनत से सफल करियर बनाया जा सकता है, इंटरनेट के दौर भविष्य बनाने के कई नए अवसर भी हैं लेकिन किसी भी क्षेत्र में ऊंचाई तक पहुँचने के लिए अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है | अनुभव स्वरुप यादव ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सपने वही पूरे होते है जो जागते हुए देखे जाते हैं नींद में देखे गए सपने नींद खत्म होते ही टूट जाते हैं | रायबरेली जीजीआईसी की उप प्रधानाचार्य सुनीता सिंह ने भी करियर गाइडेंस के बारे में बताते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया | जीजीआईसी रायबरेली की उप प्राचार्य सुमन सिंह ने छात्रों को सीख देते हुए कहा कि जीवन में सफल होने के अनुशासन का बड़ा महत्व है | राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली की प्रधानाचार्या डॉ स्मिता मिश्रा ने पंख पोर्टल की उपयोगिता के बारे बताते हुए कहा कि छात्रों के लिए यह पोर्टल नए अवसरो को जानने व समझने का माध्यम है | राजकीय हाई स्कूल त्रिवेदी पुर की प्राचार्य सविता वर्मा ने छात्रों को पंख पोर्टल की उपयोगिता के बारे में कहा कि इससे करियर गाइडेंस में प्रत्येक छात्र को मदद मिलेगी | राजकीय बालिका हाई स्कूल बाला की प्रधानाध्यापक अंजुम यादव ने सभी आए हुए अतिथियों एवं अभिवावको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के इस कार्यक्रम से हमारे विद्यालय के छात्रों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं जिनसे उन्हें बेहतर भविष्य बनाने में बड़ा मार्गदर्शन मिलेगा | कार्यक्रम का संचालन दीप्ती सिंह ने किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापिका रुपल यादव, पूनम यादव एवं शिप्रा सिंह का सराहनीय योदान रहा |




