
माधव संदेश संवाददाता
रायबरेली, सैनिक समाज सेवा संगठन गोष्ठी का आयोजन सैनिक कॉलोनी सैनिक हाउस नियर गेम्स रायबरेली में संपन्न मीटिंग में संगठन में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और गोष्ठी में सैनिक समाज सेवा संगठन क़ी स्थापना दिवस समारोह 18 नवंबर 2025 रेजंगला शौर्य दिवस के अवसर पर चर्चा का विषय रहा

सभी नें अपने-अपने सुझाव रखे 18 नवम्बर के कार्यक्रम को कैसे सफल एवं संगठन को कैसे और मजबूती प्रदान की जाए अलग-अलग क्षेत्र से आए पदाधिकारी अपने-अपने सुझाव क्षेत्र की समस्याएं एवं सेवानिवृत सैनिकों की समस्याओं से रूबरू कराया सभी की सहमति से सैनिक समाज सेवा संगठन का वार्षिक उत्सव सम्मेलन इस बार डलमऊ में बनाया जाएगा संगठन में फ़ौजी हैदर अली साहब को ब्लॉक् अध्यक्ष छतोह बनाया गया एवं नए सदस्यों को सादस्य्ता दिलायी गयी।

सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का मूल मंत्र ही सेवा है संगठन के माध्यम से हम उन परिवार पहुंचने की कोशिश करूंगा जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है घर घर सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जायेगा/ जानकारी दी जाएगी जिससे उन योजना का लाभ उठा सके । उत्तर प्रदेश एवं पूरे भारत में लगातार संगठन के विस्तार हेतु का कार्य चल रहा है और बहुत कम समय में संगठन ने अपनी एक अलग पहचान बना ली ।

मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे हैं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नें कहा हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की आप संविधान और संगठन के विधि विधान के साथ निष्ठां और ईमानदारी के साथ काम किया जायेगा , मीटिंग में मौजूद रहे राष्ट्रीय उपध्यक्ष फ़ौजी राज मोहन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष फ़ौजी पवन कुमार, जिला अध्यक्ष फौजी राम बहादुर यादव जिला सचिव रायबरेली फ़ौजी अम्बेश चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष ऊंचाहार श्रीराम मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष डलमऊ के एल मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष लालगंज फ़ौजी के बी यादव फ़ौजी रंजीत बहादुर फ़ौजी शिव कुमार यादव फ़ौजी चौबे लाल फ़ौजी राम लाल फ़ौजी, फ़ौजी रमेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।




