गुजरातजूनागढ़टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़
सैनिक के साहस को नमन

गुजरात के जनपद जूनागढ़ के वंथली तालुका के रहने वाले सेना के जवान भरतभाई भेटारिया ने टिकर गाँव के पास ओज़ट नदी में अपने दोस्तों को डूबने से बचाते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए।
22 अक्टूबर को, चार दोस्त शाम लगभग 4 बजे नदी में नहाने गए थे, तभी अचानक तेज़ बहाव में तीन दोस्त बहने लगे। भारतीय सेना में सेवारत भरतभाई तुरंत पानी में कूद गए और एक-एक करके अपने दोस्तों को बचा लिया लेकिन वह खुद तेज़ बहाव में बह गए।
एक बचाव दल ने रात भर तलाशी अभियान चलाया। 23 अक्टूबर की सुबह भेटारिया का शव बरामद किया गया ।
नमन है ऐसे वीर सैनिक को जिन्होंने सेना के आदर्श वाक्य – सर्विस बिफोर सेल्फ, को अंतिम सांस तक निभाया।




