कमला शंकर त्रिपाठी एडवोकेट के निधन पर आयोजित की गई शोकसभाएं

S4 न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता
आज दीवानी कचेहरी रायबरेली मे, विधि व्यवसायरत प्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता व साहित्यकार कमला शंकर त्रिपाठी के निधन के पश्चात शोकसभाओ का आयोजन किया गया डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन रायबरेली के महामंत्री राहुल तिवारी ने उनके निधन की सूचना देते हुए अवगत कराया कि कमलाशंकर जी का निधन दिनाकं 20.10.2025 को लखनऊ के एक अस्पताल मे इलाज के दौरान हो गया था आज कचेहरी खुलने पर तमाम शोकाकुल अधिवक्ताओ ने उन्हें अश्रूपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की ,सेंट्रल बार एसोसिएशन रायबरेली मे अध्यक्ष

राकेश तिवारी की अध्यक्षता मे शोकसभा आयोजित की गई जहाँ पर तमाम वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने कमला शंकर त्रिपाठी एडवोकेट के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला तत्पश्चात डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन रायबरेली मे भी शोकसभा आयोजित की ग ई जहाँ पर भी तमाम वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने उदगार व्यक्त किए ध्यातव्य हो श्री कमला शंकर त्रिपाठी एडवोकेट बहमुखी प्रतिभा संपन्न , दीवानी के बेहद काबिल अधिवक्ताओं मे से एक थे, वह डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी है,कनिष्ठ अधिवक्ताओ का सदैव उनके द्वारा मार्गदर्शन किया जाता रहा है उनके निधन से अधिवक्ताओ मे शोक की लहर व्याप्त हो ग ई, अधिवक्ता के अतिरिक्त वह एक प्रसिद्ध साहित्य कार भीथे उनके द्वारा ” शरसय्या “नामक खंड काव्य की रचना भी की ग ई है इसके अतिरिक्त उनके द्वारा एच जे एस का कठिन इम्तिहान भी पास किया गया है उनके निधन से विधि व्यवसाय व साहित्य जगत को अपूर्णीय क्षति कारित हुई।




